‘आज जेल होई, कल बेल होई’ पर थाने में डांस, वीडियो वायरल होते ही महिला पर पुलिस का एक्शन

Spread the love

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक महिला को भारी पड़ गया। कोतवाली थाना परिसर में ‘आज जेल होई, कल बेल होई’ गाने पर डांस करते हुए रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की है। मामला सामने आने के बाद महिला ने वीडियो जारी कर पुलिस और लोगों से माफी मांगी है।

थाने में बनाया डांस वाला वीडियो

मामला कोरबा के कोतवाली थाना परिसर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी निवासी उषा मिश्रा ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी II_uma_baby111 से 11 सितंबर की शाम एक वीडियो पोस्ट किया था।

वीडियो में महिला कोतवाली थाना परिसर में फिल्मी अंदाज में ‘आज जेल होई, कल बेल होई’ गाने पर डांस करते हुए नजर आई। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी पढ़े :‘बीजेपी के नाराज फूफा हमारे संपर्क में’, दीपक बैज का बड़ा दावा; बोले- अभी कई धमाके होंगे

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने लिया एक्शन

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।

वहीं थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने भी मामले की पुष्टि की है।

महिला ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

पुलिस कार्रवाई के बाद महिला ने एक वीडियो जारी कर अपनी गलती के लिए माफी मांगी। महिला ने सफाई देते हुए कहा कि उसने यह रील सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई थी।

मामले के सामने आने के बाद अब पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि थाना परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर सोशल मीडिया के लिए इस तरह की गतिविधियां करने पर कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *