पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी युवक को टंगिया से काट डाला; वारदात के बाद फरार

Spread the love

सूरजपुर :  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी से पड़ोसी युवक के कथित अवैध संबंध होने के शक में एक पति ने युवक पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पत्नी से संबंध का था शक

पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूरती के मरहट्टा गांव का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी को संदेह था कि उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ अवैध संबंध हैं।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद और कहासुनी होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर भी दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था।

ये भी पढ़े :‘आज जेल होई, कल बेल होई’ पर थाने में डांस, वीडियो वायरल होते ही महिला पर पुलिस का एक्शन

टंगिया से किया हमला, युवक की मौत

इसी विवाद के बीच आरोपी ने युवक पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल हत्या के पीछे पत्नी से संबंध का शक और पुरानी रंजिश को प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *