परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : छुरा थाना क्षेत्र के भैरा नवापारा स्थित मटही नाला में शनिवार सुबह साइकिल से नाला पार करते समय दो युवक बह गए थे। इनमें से एक युवक बाहर निकल गया, जबकि 30 वर्षीय डीगेश्वर यादव तेज बहाव में बह गया था।पुलिस और गोताखोरों की टीम ने शनिवार को काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दोबारा खोजबीन शुरू की, जहां घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर पेड़ की जड़ में डीगेश्वर का शव अटका मिला।सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मटही नाला में बहे युवक का शव 24 घंटे बाद 3 किमी दूर मिला




