बेमेतरा पुलिस ने की बलवा ड्रिल, अश्रु गैस चलाने का भी अभ्यास; कानून व्यवस्था को लेकर जवानों की तैयारियां परखी गईं

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : दिन शुक्रवार को जनरल परेड के पश्चात रक्षित केन्द्र बेमेतरा में पुलिस अधीक्षक (SP) त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव की उपस्थिति में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के उद्देश्य से बेमेतरा पुलिस द्वारा माकड्रिल (बलवा ड्रिल) व अश्रु गैस चलाने की विधि के संबंध में अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसे पुलिस की शब्दावली में बलवा ड्रिल भी कहा जाता है।

जिसमें रक्षित निरीक्षक, थाना एवं चौकी स्टाफ सहित रक्षित केन्द्र, यातायात, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा संबंधित पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस माकड्रिल का उद्देश्य संभावित आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।

बलवा ड्रिल अभ्यास में एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सुबेदार चुमन राम उर्वशा, थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, उप निरीक्षक राजकुमार साहू, जहीर खान, कंवल सिंह नेताम, बनवाली राम सोनकर, प्रशिक्षु उपनिरीक्ष कल्पना महंत, गीतांजली, सुरेन्द्र कुमार सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, यातायात, विभिन्न शाख एवं थाना/चौकी के प्रभारी स्टाफ समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह माकड्रिल अभ्यास क्रमिक रूप से जिले के समस्त पुलिस बल के साथ आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था की किसी भी स्थिति में प्रभावी और सुनियोजित ढंग से कार्य किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *