रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 पुलिसकर्मियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त, उत्तर क्षेत्र कमिश्नरेट रायपुर की ओर से 6 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। तबादला सूची में प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।

जारी आदेश के मुताबिक सभी पुलिसकर्मियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर भेजा गया है। आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े :CG Weather Today: मानसून पड़ा सुस्त, रायपुर समेत कई शहरों में बढ़ी गर्मी; अगले 4 दिन बारिश पर ब्रेक

इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

– महिला प्रधान आरक्षक ज्योति भोई — थाना उरला से चौकी रामनगर।
– आरक्षक सुनील कुमार कौशिक — थाना खमतराई से चौकी रामनगर।
– आरक्षक जितेंद्र मज्जी — चौकी रामनगर से थाना खमतराई।
– आरक्षक जयंत साहू — चौकी रामनगर से थाना उरला।
– आरक्षक ऋषभ कुमार आनंद — चौकी रामनगर से थाना उरला।
– आरक्षक दीपक मिश्रा — थाना खमतराई से थाना पंडरी।

पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में तबादलों के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है। नई पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

देखें पूरी तबादला सूची—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *