छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 167 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला; 6 प्रोबेशनरी अफसरों को मिली पोस्टिंग

Spread the love

प्रोबेशनरी अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग, 57 आबकारी उप निरीक्षक और 39 आरक्षक भी नई जगह भेजे गए; वाणिज्यिक कर विभाग ने जारी किया आदेश

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में बुधवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 167 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस सूची में जिला आबकारी अधिकारी से लेकर आबकारी आरक्षक, सहायक ग्रेड-3, वाहन चालक और भृत्य तक शामिल हैं।

तबादले से संबंधित आदेश आबकारी के वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

6 प्रोबेशनरी अधिकारियों को मिली पोस्टिंग

जारी ट्रांसफर लिस्ट में 6 प्रोबेशनरी अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गई है। इसके अलावा विभाग में पदस्थ 6 जिला आबकारी अधिकारियों (DEO) का भी तबादला किया गया है।

विभागीय स्तर पर हुए इस फेरबदल में अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में मैदानी अमले को भी नई जगह पदस्थ किया गया है।

31 ADEO और 57 आबकारी उप निरीक्षक भी बदले

तबादला सूची में 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों (ADEO) को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 57 आबकारी उप निरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं के पैसे पर अब रहेगी रियल-टाइम नजर, साय कैबिनेट ने S-SNA मॉडल को दी मंजूरी

इसके अलावा 39 आबकारी आरक्षकों को नई पदस्थापना मिली है। विभाग के मैदानी अमले में हुए इस बदलाव के बाद संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जगह पर कार्यभार संभालना होगा।

क्लर्क, चालक और भृत्य भी तबादला सूची में

आबकारी विभाग की ट्रांसफर लिस्ट में कार्यालयीन और सहायक कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। इसमें 12 एक्साइज क्लर्क, 8 वाहन चालक और 8 भृत्य के तबादले किए गए हैं।

इस तरह आबकारी विभाग के विभिन्न स्तरों पर कुल 167 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।

किस स्तर पर कितने तबादले?

– 6 प्रोबेशनरी अधिकारी
– 6 जिला आबकारी अधिकारी (DEO)
– 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारी (ADEO)
– 57 आबकारी उप निरीक्षक
– 39 आबकारी आरक्षक
– 12 एक्साइज क्लर्क
– 8 वाहन चालक
– 8 भृत्य

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *