परमेश्वर राजपूत, छुरा/गरियाबंद : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक राम ध्रुव 17 सितंबर को गरियाबंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। विधायक के कार्यालय से जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर से रवाना होकर गरियाबंद पहुंचेंगे और इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक ध्रुव सुबह 11:45 बजे रायपुर के आदर्श नगर मोवा स्थित अपने निवास से रवाना होंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे गरियाबंद पहुंचकर विश्राम गृह में आगमन एवं आरक्षित रहेगा। इसके बाद 2:55 बजे कांग्रेस भवन गरियाबंद पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके पश्चात विधायक शाम 5 बजे गरियाबंद से ग्राम अमेठी (मदनपुर) के लिए रवाना होंगे। करीब 5:30 बजे अमेठी पहुंचकर विश्वकर्मा जयंती उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6:30 बजे अमेठी से रुवाड़ के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 7 बजे रूवाड़ (रसेला) में आगमन एवं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विधायक ध्रुव रात 7:30 बजे रुवाड़ से दादरगांव के लिए रवाना होंगे और रात 8 बजे दादरगांव, छुरा पहुंचकर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात 10 बजे दादरगांव से छुरा के लिए प्रस्थान तथा 10:30 बजे छुरा विश्राम गृह में आगमन एवं रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।विधायक के कार्यालय द्वारा जारी पत्र में उनके दौरे को लेकर संबंधित प्रशासनिक एवं कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों को भी सूचना दी गई है।
दौरा कार्यक्रम के अनुसार विधायक का देर रात छुरा पहुंचना क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की भी संभावना है।




