कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव घर के बाथरूम में मिला। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मृतका अयोध्यापुरी बस्ती की रहने वाली थी और कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले छात्रा और उसके भाई के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इसके बाद मां ने मोबाइल अपने पास रख लिया था। हालांकि, इस विवाद और छात्रा की मौत के बीच संबंध की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़े :पटवारी हड़ताल के बीच प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर में 5 पटवारी निलंबित
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।




