कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन में 10 लाख की लागत से बनेगा टीन शेड, विधायक रोहित साहू ने किया भूमिपूजन

Spread the love

परमेश्वर राजपूत छुरा / गरियाबंद: चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज उपक्षेत्र दुल्ला अंतर्गत छुरा नगर स्थित कुर्मी समाज सामुदायिक भवन परिसर में 10 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से निर्मित होने वाले टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंह निषाद,जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी,जनपद सदस्य मूंगेश्वरी ध्रुव,भाजयुमो जिला महामंत्री पंकज निर्मलकर, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर,छग प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा, चंद्रनाहु कुर्मी समाज दुल्ला उपक्षेत्र अध्यक्ष लोकेश चंद्राकर, सचिव मुकेश चंद्राकर,मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अध्यक्ष गुलाब राम वर्मा, तिरेला कुर्मी समाज अध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा,कुर्मी समाज जिला महिला अध्यक्ष लता वर्मा , एल्डरमैन धर्मेंद्र चंद्राकर,पूर्व पार्षद मीना चंद्राकर ,भाजपा नेता राजू साहू, दिशांक चंद्राकर, सुजल कोठारी आदि शामिल रहे। साथ ही कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।विधायक रोहित साहू और समस्त अतिथियों ने पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

ये भी पढ़े :‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर जारी, वीरेंद्र सहवाग बने होस्ट; स्वरा-प्रियंका समेत 4 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने

इस अवसर विधायक रोहित साहू ने कुर्मी समाज को बधाई दी। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और राष्ट्र सेवा के उनके संकल्प को मजबूती देने के लिए हर नागरिक अपने घरों में आशीर्वाद का दीया अवश्य जलाए। आज विश्वकर्मा जयंती का पावन अवसर है साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी का भी जन्मदिन है। इस विराट संयोग का साक्षी बनना हर्ष की बात है.सामुदायिक भवन के लिए बहुप्रतीक्षित टीन शेड की स्वीकृति और भूमिपूजन होने पर कुर्मी समाज के प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक रोहित साहू का आत्मीय स्वागत किया। समाज के प्रमुखों ने कहा कि विधायक के इस प्रयास से सामाजिक गतिविधियों को एक नया बल मिलेगा, जिसके लिए संपूर्ण समाज उनके आभारी हैं। इस अवसर पर सुनीता चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर बृजबिहारी वर्मा,अशोक वर्मा,छन्नू लाल चंद्राकर सुभाष चंद्राकर,बाबूलाल चंद्राकर , हेमचंद चंद्राकर,केशव चंद्राकर,राजू चंद्राकर,खूबचंद चंद्राकर,ललित वर्मा,लोकेश्वर वर्मा,संजय वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कुर्मी समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *