मुंबई : बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दीपिका पादुकोण ने शनिवार, 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की।
दीपिका और रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर संयुक्त पोस्ट शेयर की। पोस्ट में नन्हे पैरों के निशान की तस्वीर के साथ दूसरी बेटी के जन्म की तारीख 19.9.2026 लिखी गई है। पोस्ट के जरिए कपल ने अपनी नन्ही परी के दुनिया में आने का ऐलान किया।
दूसरी बेटी के जन्म से घर में खुशी का माहौल
दीपिका-रणवीर की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारों ने भी कपल को दूसरी बेटी के जन्म पर शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में नन्हे पैरों के निशान नजर आ रहे हैं। कपल ने पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए बेटी के जन्म की तारीख भी साझा की है।
ये भी पढ़े :‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, नए साल में अक्षय कुमार संग फिर मचेगा हंसी का धमाल
सितारों ने दी बधाई
दीपिका और रणवीर की इस खुशखबरी पर इंडस्ट्री के कई कलाकारों और दोस्तों ने प्रतिक्रिया दी। सोनू सूद, ताहिरा कश्यप, ऋषभ रिखिराम शर्मा और नेहा धूपिया समेत कई सितारों ने पोस्ट पर कमेंट कर कपल को बधाई दी।
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल हैं। अब दूसरी बेटी के जन्म के साथ उनके परिवार में एक और सदस्य जुड़ गया है।




