PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का राहुल गांधी पर हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष हैं, ऐसा आचरण शोभा नहीं देता

Spread the love

रायपुर :  इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की थी। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।

इसी विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मीडिया से चर्चा में सीएम साय ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें इस तरह का आचरण शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आचरण देश के सामने एक्सपोज हो रहा है।

ये भी पढ़े :रायपुर में विदेशी छात्रों को लेकर प्रशासन अलर्ट, 15 से 30 दिन में सुरक्षित छात्रावास में शिफ्ट करने के निर्देश

महानदी जल विवाद पर भी बोले CM साय

अपने ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनकी मुलाकात हुई और महानदी जल के मुद्दे पर चर्चा हुई।

सीएम साय के मुताबिक, महानदी जल से जुड़ा मामला पहले ट्रिब्यूनल में चला था और अब इस विषय में रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग (CWC) को सौंप दी गई है। दोनों राज्यों के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत का दौर जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में एक ही सरकार होने के कारण दोनों राज्यों के बीच समन्वय के साथ इस मामले को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महानदी जल विवाद का समाधान जल्द निकल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *