गणेश पंडालों में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बच्चों से की दिल की बातें; भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Spread the love
कवर्धा टेकेश्वर दुबे :  गणेशोत्सव के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कलेक्ट्रेट कॉलोनी वार्ड क्रमांक 8, विद्यानगर वार्ड क्रमांक 7, रविदास नगर वार्ड क्रमांक 4 एवं रामनगर वार्ड क्रमांक 1 स्थित गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गणेशोत्सव समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से भेंट कर आयोजन की जानकारी ली और सभी को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
गणेश पंडालों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। इस दौरान गणपति भक्त छोटे बच्चों के साथ उन्होंने खूब सारी बातें कीं और बच्चों से गणेशोत्सव तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई सहित विभिन्न विषयों पर सहजता से संवाद किया। बच्चों के साथ उप मुख्यमंत्री की आत्मीय बातचीत ने पूरे माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेशोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *