‘नमो सेवा गाथा’: खोलवा में ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी का संदेश

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे :  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कबीरधाम जिले में विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सहसपुर लोहारा विकासखंड के खोलवा संकुल अंतर्गत खोलवा कटोरी में ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएम विद्यालय खुलवा के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया।विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका का संदेश दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को उपस्थित ग्रामीणों एवं अतिथियों ने सराहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने सहज एवं रोचक तरीके से लोगों को जनकल्याणकारी गतिविधियों से जुड़ने तथा समाज के विकास में अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़े :गणेश पंडालों में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बच्चों से की दिल की बातें; भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह

कार्यक्रम में खुलवा के सरपंच प्रतिनिधि रूपेंद्र धुर्वे, सोनझरी सरपंच साहेब लाल साहू, दुल्लापुर सरपंच बलराम पटेल, सोसाइटी समिति अध्यक्ष श्री अघंन लाल साहू, कृष्णा राम जांघेल, थाना प्रभारी सिंघानपुरी जंगल राजेश चंद्र, थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा मनीष मिश्रा, ग्राम पंचायत भट्ठेला टोला के सरपंच शिव गंधर्व, बैतल साहू, संजय साहू, युवराज साहू, जिला मिशन समन्वयक विनोद श्रीवास्तव, संकुल समन्वयक मारकंडे साहू, प्रधान पाठक खुलवा मनोज साहू, राजू साहू, गोविंद साहू एवं चैन सिंह साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा की भावना विकसित होती है। साथ ही ग्रामीणों को भी सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर जिले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक विद्यार्थियों की प्रतिभा के साथ-साथ सेवा और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *