छुरा पुलिस की कार्रवाई, 3 संदिग्ध हीरा तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

परमेश्वर राजपूत गरियाबंद /छुरा: छुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गरियाबंद मार्ग पर घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 8 नग बहुमूल्य खनिज पदार्थ हीरा, एक पल्सर मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़े :कैंडल की रोशनी में जूनियर डॉक्टरों की आवाज! रायपुर में JDA ने 3 बड़ी मांगों को लेकर निकाला मार्च

पुलिस के मुताबिक बरामद हीरों की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये, वाहन की कीमत करीब 90 हजार रुपये और मोबाइल की कीमत करीब 13 हजार रुपये है। कुल जब्ती करीब 1 लाख 43 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लिलेश्वर नायक, हेमकुमार यादव और पुरण नायक के रूप में बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *