अमन सहरावत ने रचा इतिहास, 6-7 से पिछड़ने के बाद पलटा मैच; भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

Spread the love

अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल में नॉर्थ कोरिया के हान चोंग सोंग को हराया है। यह मुकाबला बेहद रोमांचक और उतार-चढ़ाव से भरा रहा, जिसमें अमन ने अपनी समझदारी, बेहतरीन खेल और शानदार वापसी के दम पर जीत हासिल की। सुजीत कलकल की सफलता के बाद, इस प्रतियोगिता में भारत के लिए कुश्ती का यह दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले कल सुजीत कलकल ने फ्री स्टाइल बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता था।

मैच के शुरुआत में अमन ने हासिल की बढ़त

मैच की शुरुआत से ही अमन बेहद सतर्क और लय में दिखाई दे रहे थे। पहले राउंड में विपक्षी पहलवान ‘हान’ ने लगातार उन पर हमले करने की कोशिश की, लेकिन अमन ने बहुत ही समझदारी से अपना बचाव किया। बचाव के साथ-साथ सही मौकों पर हमला करते हुए अमन ने देखते ही देखते 6-1 की एक मजबूत बढ़त हासिल कर ली। उस समय ऐसा लग रहा था कि अमन यह मुकाबला आसानी से जीत लेंगे।

ये भी पढ़े :FlyDubai विमान में आतंकी साजिश का खुलासा! को-पायलट ने कैप्टन पर किया हमला, सामने आया हमाम अल-हम्मामी का नाम

नॉर्थ कोरिया के खिलाड़ी की शानदार वापसी

हालांकि खेल में असली रोमांच तब आया जब दूसरे हाफ के एक मिनट में हान ने जबरदस्त वापसी की। हान के अचानक किए गए तीखे हमलों से अमन थोड़े दबाव में आ गए। विरोधी पहलवान ने एक के बाद एक दांव लगाकर लगातार छह पॉइंट हासिल कर लिए, जिससे अमन 6-1 की बढ़त गंवाकर 6-7 से पीछे हो गए। इस मोड़ पर मैच भारत के हाथ से निकलता हुआ दिखाई दे रहा था। ऐसा लग रहा था कि अमन के हाथ से गोल्ड मेडल निकल जाएगा।

अमन सहरावत ने अंत में की शानदार वापसी 

अमन सहरावत ने हिम्मत नहीं हारी और सही समय पर अपना बेस्ट दांव खेला। दबाव के बावजूद उन्होंने खुद को शांत रखा और एक बेहतरीन मूव (दांव) लगाते हुए एक साथ 4 पॉइंट हासिल कर लिए। इस शानदार दांव ने मैच का पासा पूरी तरह से पलट दिया और अमन को फिर से बढ़त दिला दी।

इसके बाद उत्तर कोरिया के कोच ने फैसले को चुनौती दी, जिसे चेक करने के बाद खारिज कर दिया गया। नियम के अनुसार चुनौती विफल होने के कारण अमन को 1 पॉइंट और मिल गया। इस तरह अमन ने अपनी बढ़त को मजबूत करते हुए अंत में शानदार जीत दर्ज की और भारत के नाम गोल्ड मेडल कर दिया। भारत इस एशियन गेम्स में अब तक 20 गोल्ड मेडल जीत चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *