गरियाबंद/देवभोग : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवभोग पुलिस ने 18 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव चेकपोस्ट पर पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ईको कार की तलाशी लेने पर उसमें से 18 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर कार सवार दोनों लोगों को हिरासत में लिया।
ये भी पढ़े :इमरान हाशमी के फैंस के लिए खुशखबरी! OTT पर आई ‘आवारापन 2’, जानें कहां देखें फिल्म
ओडिशा से बिलासपुर ले जाने की थी तैयारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर देवभोग के रास्ते बिलासपुर जा रहे थे। गिरफ्तार मां-बेटे बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।




