नवरात्रि की पंचमी पर मां डिडेश्वरी देवी के दरबार पहुंचे विजय राठौर, मां के साथ किए दर्शन

Spread the love

मल्हार :  शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विजय राठौर (विधायक प्रतिनिधि एवं महामंत्री) ने अपनी मां के साथ मल्हार स्थित मां डिडेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। नवरात्रि की पंचमी के अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान विजय राठौर ने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां जगदंबा की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख-शांति तथा समृद्धि का वास हो।

नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना करते हुए उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *