सक्ती: कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी।आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सकरेलीखुर्द, थाना नगरदा में दबिश दी।
गिरफ्तार: पायल सुमन पति अजय सुमन, उम्र 30 वर्ष बरामद: 16 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब तरीका*: घर की परछी में 2-2 लीटर की 8 हरी बोतलों में छिपाकर रखी थी कार्रवाई: धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानती प्रकरण, न्यायालय से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गयासहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने कहा”शासन की मंशा के अनुरूप जिले में अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस है। अवैध शराब कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आबकारी विभाग की टीम के साथ सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी,रघुनाथ पैकरा, आरक्षक नवीन मनहर, शुभम कश्यप,नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, परस राम कहरा, कमलेश यादव, बसंती चौधरी।

