बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 10 निरीक्षकों समेत 11 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love

बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने तबादला आदेश जारी करते हुए 10 निरीक्षकों और एक सहायक उपनिरीक्षक सहित कुल 11 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की है।

इस फेरबदल में सिविल लाइन, सिरगिट्टी, तारबाहर, तोरवा और सिटी कोतवाली समेत कई थानों के प्रभार में बदलाव किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नई पदस्थापना के लिए रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं।

जानिए, किसे कहां किया गया पदस्थ?

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक अजय साहू को प्रभारी जिला विशेष शाखा से थाना बिल्हा, निरीक्षक विवेक पांडे को नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोतवाली से थाना तोरवा, निरीक्षक सनीप रात्रे को रक्षित केंद्र से थाना तारबाहर, निरीक्षक किशोर केंवट को थाना सिविल लाइन से थाना सिरगिट्टी, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग को थाना बिल्हा से थाना सिटी कोतवाली, निरीक्षक रविशंकर तिवारी को थाना तारबाहर से थाना सिविल लाइन और निरीक्षक वाई.पी. सिंह को थाना सिरगिट्टी से प्रभारी जिला विशेष शाखा बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक रजनीश सिंह को थाना तोरवा से रक्षित केंद्र, निरीक्षक अनिल अग्रवाल को समंस/वारंट शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से थाना चकरभाठा, निरीक्षक भावेश शेंडे को थाना चकरभाठा से समंस/वारंट शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सहायक उपनिरीक्षक शोभनाथ यादव को जिला विशेष शाखा से थाना सिरगिट्टी में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *