छिंदपुर/कोरबा : जिले के छिंदपुर स्थित बाजार मोहल्ले में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को भव्य सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री सिद्धिविनायक नवदुर्गा उत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में ‘मधुरानी म्यूजिकल आर्केस्ट्रा एवं लोकमंच’ की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।
समिति की ओर से क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी और संगीतप्रेमी लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने लोगों से सपरिवार और अपने इष्ट-मित्रों के साथ पहुंचकर सांस्कृतिक संध्या की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
ये भी पढ़े :कार्तिक की पहली एकादशी कब है? जानें रमा एकादशी की सही तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व
यह आयोजन छिंदपुर के बाजार मोहल्ले में किया जा रहा है, जो तहसील दीपका, जिला कोरबा के अंतर्गत आता है। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
समिति ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम की जानकारी
- आयोजक: श्री सिद्धिविनायक नवदुर्गा उत्सव सेवा समिति
- स्थान: बाजार मोहल्ला, छिंदपुर, तहसील दीपका, जिला कोरबा
- दिनांक: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
- मुख्य आकर्षण: मधुरानी म्यूजिकल आर्केस्ट्रा एवं लोकमंच कार्यक्रम




