छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि; रजिस्ट्री में भी पदोन्नति

Spread the love

 बिलासपुर : हाईकोर्ट ने प्रशासनिक स्तर पर कई अहम फैसले लिए हैं। हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति के आदेश भी जारी किए गए हैं। वहीं बेमेतरा जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर की नियुक्ति की गई है। पदोन्नति संबंधी आदेश कार्यवाहक क्षमता में दो साल की अवधि के लिए जारी किए गए हैं।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 से उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा संपुष्ट की गई है। सूची में वीरेंद्र, मुकेश कुमार तिवारी, अमित कुमार कोहली, जितेंद्र कुमार ठाकुर, जगदीश राम, मोनिका जायसवाल, अनिल कुमार बारा, संतोष कुमार महोबिया, पुष्पलता मार्कंडे, मोना चौहान, कृष्णा कुमार सूर्यवंशी, वंदना वर्मा, संजया रात्रे, संतोष ठाकुर, नरेंद्र कुमार, श्यामवती मरावी, सुषमा लाकड़ा, अनिल प्रभात मिंज और दीपक कुमार कोशले के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़े :दीपावली से पहले CM साय का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA-DR में 2% की बढ़ोतरी; अब मिलेगा 60% भत्ता

हाईकोर्ट प्रशासन ने रजिस्ट्री के विभिन्न पदों पर पदोन्नति के आदेश भी जारी किए हैं। आदेश के तहत प्रवीण कुमार सिन्हा और पवन कुमार झा को उप रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत किया गया है।

वहीं जयप्रकाश शुक्ला, विजय कुमार मिंज और अनिल कुमार गुप्ता को सहायक रजिस्ट्रार बनाया गया है। ये पदोन्नतियां कार्यवाहक क्षमता में दो वर्ष की अवधि के लिए की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *