बेमेतरा में 16 जगहों पर होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण, जानिए कब और कहां देख सकेंगे कार्यक्रम

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  अखंड भारत के शिल्पी, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस गौरवशाली अवसर पर गुजरात के एकता नगर में भव्य एवं गरिमामयी ‘एकता परेड-2026’ का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित इस ऐतिहासिक आयोजन का सीधा प्रसारण कल सायं 05:30 बजे से दूरदर्शन के डीडी नेशनल, डीडी न्यूज़ सहित प्रमुख समाचार चैनलों पर किया जाएगा।

एकता परेड-2026 में दे श के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट, साहसिक करतब और विशेष कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न राज्यों की लोक-संस्कृति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करेंगी। यह आयोजन राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित जवानों के शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और देश की विविधता में एकता का प्रेरणादायी प्रतीक बनेगा।

ये भी पढ़े  :बेमेतरा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सौंपा पेंशन भुगतान आदेश

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन एवं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा, डीएसपी श्रीमती शशी कला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा इस राष्ट्रीय गौरव के आयोजन से जिले के नागरिकों, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को जोड़ने के उद्देश्य से बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले के कुल 16 प्रमुख स्थलों पर एकता परेड-2026 के सीधे प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत पुलिस कार्यालयों, थाना-चौकी परिसरों, शैक्षणिक संस्थान, कंतेली स्टेडियम एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नागरिक और पुलिसकर्मी सामूहिक रूप से इस भव्य समारोह का प्रसारण देख सकेंगे।

प्रमुख प्रसारण स्थलों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा के सभा कक्ष, कंतेली स्टेडियम बेमेतरा, बस स्टैण्ड बेमेतरा, नांदघाट, जनपद रोड साजा, ग्राम पंचायत खण्डसरा, देवरबीजा, नगर पंचायत भिंभौरी, महतारी सदन ग्राम खेडा संबलपुर सहित जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी परिसर शामिल हैं।

बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे 31 अक्टूबर को सायं 05:30 बजे से अपने नजदीकी निर्धारित प्रसारण स्थल अथवा दूरदर्शन एवं अन्य प्रमुख समाचार चैनलों के माध्यम से ‘एकता परेड-2026’ का अवलोकन अवश्य करें।

आइए, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *