बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज आज सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित की। सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
मोहन दास बंजारे, प्रधान पाठक, प्रा.शा.उ.म.वि., थानखमरिया एवं राकेश कुमार गैग, श्रमिक, लोक निर्माण विभाग, बेमेतरा को सेवानिवृत्त उपरांत सम्मानित किया गया
इस अवसर पर कलेक्टर ने दोनों कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश (PPO) की प्रति प्रदाय की तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानित सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए दोनों कर्मचारियों द्वारा दिया गया योगदान सराहनीय है।
इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्री प्रशांत प्रधान उपस्थित थे।




