40 साल से ज्यादा की पुलिस सेवा के बाद ASI बहादुर सिंह सेवानिवृत्त, बेमेतरा पुलिस ने नम आंखों से दी विदाई

Spread the love

 

बेमेतरा:– बेमेतरा जिले के पुलिस विभाग में कार्यरत अपनी दीर्घ सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह के सम्मान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। वे अब अपने परिवार को भरपूर समय दे पाएंगे। उल्लेखनीय है कि सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह ने पुलिस विभाग में लगभग 40 वर्ष 02 माह से भी अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी। सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह ने सेवा काल के दौरान जिला- दुर्ग एवं जिला बेमेतरा में अपनी सेवा प्रदान की।

पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह का सम्मान किया। एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अपने सेवा के दौरान सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई, सेवा के दौरान अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए कार्य किये। ज्ञात हो कि सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह सन 1986 में आरक्षक के पद पर जिला दुर्ग में भर्ती हुए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला रूचि वर्मा ने कहा कि सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह ने पुलिस विभाग में शालीन एवं मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई गृह विभाग में संवेदनशील होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। पुलिस परिवार की ओर से हम उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते है।

सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान अपने खट्टे मीठे अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं स्टाफ से मिले भरपूर सहयोग से अपनी ड्यूटी तत्परतापूर्वक निभाई इसके लिए उन्होंने अपने स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़े :सरदार पटेल ने रियासतों को एकजुट कर बनाया अखंड भारत– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पेंशन एवं उपादान आदेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने उनके द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं एवं कर्तव्यों के निर्वहन की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विदाई सम्मान समारोह में कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो ने किया गया।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सेवाकाल के योगदान को स्मरण किया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर रीडर-1 निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, सउनि(अ) अजय कुमार देवांगन, महेन्द्र भुआर्य, उप निरीक्षक अलील चंद, योगेश अग्रवाल, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश कुमार, निधि गुप्ता, ईश्वरी कुमारी डुप्ले, सउनि विष्णु सप्रे, दीना नाथ सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह की धर्म पत्नी श्रीमती असुख कुंवर, पुत्र – गजेन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार, बहू- श्रीमती राधा पिस्दा, श्रीमती अंजली पिस्दा, भतीजी- खिलेश्वरी, नाती- पार्थ पिस्दा, मोक्ष पिस्दा, यशस्वी पिस्दा एवं आरक्षक गेंदलाल चतुर्वेदी, मुकेश वर्मा, देवेन्द्र जंघेल, सहित पुलिस कार्यालय के अधि./कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *