बेमेतरा में जुए के दो अड्डों पर पुलिस की रेड, 12 जुआरी गिरफ्तार; 8,130 रुपये जब्त

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :- पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 04 नवंबर 2026 को थाना साजा पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर आजाद चौक के पास ग्राम लालपुर एवं डबरी तालाब के पास ग्राम भरतपुर में रेड कार्यवाही कर 12 जुआड़ी के कब्जे से नगदी रकम 8,130/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।

04 नवंबर 2026 को थाना साजा पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि आजाद चौक के पास ग्राम लालपुर एवं डबरी तालाब के पास ग्राम भरतपुर आम जगह पर कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं कि सुचना पर थाना साजा पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 12 जुआड़ी पकड़े गए।

ये भी पढ़े :बेमेतरा में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ,पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

जिसमें थाना साजा में 02 प्रकरण दर्ज कर 12 जुआडियानो 01. भूपेन्द्र यादव पिता दशरथ यादव उम्र 41 वर्ष, 02. लक्ष्मीनारायण वर्मा पिता रोहित वर्मा उम्र 25 वर्ष, 03. प्रीतकुमार साहू पिता खेदूराम साहू उम्र 34 वर्ष, 04. श्रवण साहू पिता दुखुराम साहू उम्र 39 वर्ष, 05. खुलेश्वर यादव पिता बलराम यादव उम्र 26 वर्ष, 06. सुनील पटेल पिता चित्रेन पटेल उम्र 34 वर्ष सभी साकिनान लालपुर थाना साजा जिला बेमेतरा एवं 07. कमल किशोर पिता गणेश यादव उम्र 25 वर्ष, 08. हसन खान पिता सरीफ खान उम्र 26 वर्ष, 09. भीम ऊर्फ मनीष साहू पिता पुरन साहू उम्र 21 वर्ष, 10. गजानंद यादव पिता महेश यादव उम्र 24 वर्ष, 11. शेखर यादव पिता महेश यादव उम्र 26 वर्ष, 12. अशोक ठाकुर पिता मंगलू ठाकुर उम्र 24 वर्ष सभी निवासी साजा थाना साजा जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 8,130/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक उमाशंकर ठाकुर, मोतीलाल जायसवाल, रामानुज जायसवाल, अर्जुन धुर्वे, राजू यादव, बिरेंद्र चंद्रवंशी सहित थाना साजा के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *