मौहाडीह : धनतेरस के पावन अवसर पर विजय राठौर (विधायक प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा महामंत्री) ने अपनी पूरी पंचायत के मौहाडीह, बिजलीपारा और अखरापाली सहित समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में माता लक्ष्मी से सभी के घर-आंगन को धन-धान्य से परिपूर्ण रखने और जीवन को खुशियों से रोशन करने की कामना की। साथ ही भगवान धन्वंतरि से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
विजय राठौर ने कहा कि धनतेरस का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। हर परिवार में खुशियों का दीप जलता रहे और सभी के जीवन में सकारात्मकता बनी रहे।
उन्होंने पंचायतवासियों और उनके परिवारों को धनतेरस की गाड़ा-गाड़ा बधाई देते हुए जय जोहार कहा।



