जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 16 नवंबर को,सांसद लक्ष्मी वर्मा होंगी मुख्य अतिथि

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा जनजातीय गौरव दिवस 2026 का जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन दिन 16 नवंबर 2026 समय सुबह 10:00 बजे से टाउन हॉल सिंघौरी बेमेतरा मेंआयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद लक्ष्मी वर्मा होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता  मंत्री, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छ.ग. शासन श्री दयालदास बघेल करेंगे।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेलउपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपेश साहू, विधायक बेमेतरा, ईश्वर साहू, विधायक साजा, प्रहलाद रजक, अध्यक्ष, छ.ग. राजकपूर विकास बोर्ड,श्री जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष, तेलघानी बोर्ड ,स्वामी राजीव लोचन दास जी, उपाध्यक्ष, छ.ग. राज्य गौ सेवा आयोग, श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, अध्यक्ष, जिला पंचायत बेमेतरा, श्री विजय सिन्हा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बेमेतरा, हेमा जय दिवाकर, अध्यक्ष, जनपद पंचायत बेमेतरा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अजय साहू सहित कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं सर्व सदस्यगण, समस्त जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण, समस्त नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण तथा समस्त जनजातीय समाज प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *