जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा एवं ब्लॉक अध्यक्ष महेश्वरी शाह के नेतृत्व में जुटे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष बिगेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
परमेश्वर राजपूत गरियाबंद : कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने तथा आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में पहल करने के उद्देश्य से रविवार 15 नवंबर 2026 को कांग्रेस मंडल रसेला में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छुरा श्रीमती महेश्वरी शाह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस मंडल रसेला अध्यक्ष बिगेंद्र ठाकुर ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जन चौपाल के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता तथा ग्रामीण स्तर पर आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन की विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच पर उठाना रहा।बैठक में जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा एवं ब्लॉक अध्यक्ष महेश्वरी शाह के नेतृत्व में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया। वहीं मंडल अध्यक्ष बिगेंद्र ठाकुर ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में सैयद चिराग अली, लोक राम यादव, भाव सिंह मरकाम, केजू राम ध्रुव, चेतन सिंह, शिवदास मानिकपुरी, डगेश्वर ओटी, यशवंत सेन, चंदन नागेश, विजय कृष्ण सरपंच, भोजराम सरपंच, ईश्वर नेताम, गोपाल नायक, रघुवेंद्र यादव, गणेश सोमवंशी, योगराम, चैनू राम नेताम, भुवनेश्वर निषाद, कृष्णा ओटी, गोपाल एवं दयालु राम कुंजाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और आम जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कांग्रेस मंडल रसेला का यह जन चौपाल कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद एवं समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।




