बेमेतरा साजा टेकेश्वर दुबे : आज सेवा सहकारी समिति साजा-डोंगीतराई में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ साजा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक ईश्वर साहू जी के करकमलों से विधिवत रूप से किया गया।
इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू जी ने किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर समिति में तीन किसानों सुनील वर्मा, सुषमा वर्मा एवं पुष्पांजलि कुमारी कन्नौजे द्वारा कुल 199.60 क्विंटल धान विक्रय हेतु लाया गया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष कमल राठी, ज्वाला सिंह राजपूत, हरिशंकर टावरी, मंडल महामंत्री अरुण वर्मा, बिसरु साहू, नारद देवांगन, नेतराम साहू, महेंद्र वर्मा, नारद साहू, दुर्गा प्रसाद यदु, सोनू वर्मा,सहित अनुविभागीय अधिकारी साजा कृष्णा साहू एवं तहसीलदार विनोद बंजारे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं समिति पदाधिकारियों ने किसानों को धान खरीदी की शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सफल खरीदी सत्र की कामना की।
किसानों की समृद्धि, प्रदेश की खुशहाली और कृषि का सतत विकास ही हमारी प्राथमिकता है।




