सुकमा में 13 अगस्त को आयुष्मान महा अभियान, 10 हजार से ज्यादा कार्ड बनाने का लक्ष्य; गांव-गांव पहुंचेगी टीम

Spread the love

 

सुकमा :  बस्तर तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में 13 अगस्त 2026 को सुकमा जिले में व्यापक “आयुष्मान महा अभियान” आयोजित  किया जाएगा। कलेक्टर श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम-ग्राम और घर-घर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी। प्रशासन ने 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि जिले के अधिक से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सके।

ये भी पढ़े :सुकमा में PDS पर बड़ा एक्शन: 15 बोरी चना गायब कर ले जाते पकड़ा, पिकअप जब्त; स्टॉक जांच में लाखों का खेल उजागर!

अभियान के माध्यम से पात्र परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत प्रति वर्ष ₹5 लाख तक के कैशलेस उपचार की सुविधा का लाभ दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। कार्ड बनवाने के लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा आवश्यक पहचान दस्तावेज तैयार रखने होंगे। अभियान के दौरान कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने जिलेवासियों से अपील की है कि राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी पात्र सदस्यों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं और 13 अगस्त को अपने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें। जिनका कार्ड पहले से बन चुका है, उन्हें दोबारा कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन ने विशेष रूप से 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने का आह्वान करते हुए संदेश दिया है— “राशन कार्ड में नाम है तो आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *