कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर तिरपाल सहित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित, अधिकारी कर रहे सतत निरीक्षण

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे :  मौसम में बदलाव और बारिश की स्थिति के बीच कबीरधाम जिले में धान खरीदी के साथ उपार्जित धान की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को बारिश से बचाने के लिए जिले के उपार्जन केंद्रों में तिरपाल सहित जरूरी इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने अधिकारियों को केंद्रों में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने और धान को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि मौसम की प्रतिकूलता किसानों की मेहनत से उपजे धान को नुकसान न पहुंचा सके।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। इस दौरान बारिश से उपार्जित धान को बचाने के लिए केंद्रों में तिरपाल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। खुले में रखे धान को ढंकने और सुरक्षित रखने के लिए केंद्र प्रभारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर जिला सहकारिता विभाग के अधिकारी जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जिला सहकारिता आयुक्त स्वयं भी केंद्रों का भ्रमण कर बारिश से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान धान के सुरक्षित रखरखाव, तिरपाल की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी पढ़े :कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिलेवासियों से की अपील, घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाएं जान

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही उपार्जित धान की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि मौसम में बदलाव और बारिश के बावजूद धान खरीदी का कार्य निर्बाध रूप से संचालित होता रहे तथा किसानों से खरीदे गए धान को किसी प्रकार का नुकसान न हो। इसके लिए संबंधित विभागों और उपार्जन केंद्रों के प्रभारियों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *