500 अभ्यर्थियों की मेहनत, 70 को मिली सफलता! श्रीराम एकेडमी बेमेतरा बना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का नया हब

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेमेतरा में संचालित श्रीराम एकेडमी लगातार सफलता का भरोसेमंद केंद्र बनकर उभर रहा है। बेमेतरा विधायक माननीय दीपेश साहू जी की अनूठी पहल पर संचालित श्रीराम एकेडमी का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना है।

श्रीराम एकेडमी बेमेतरा वर्तमान में न केवल बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र, बल्कि नवागढ़, साजा, बेरला सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। वर्तमान में लगभग 500 अभ्यर्थी श्रीराम एकेडमी में अध्ययनरत हैं, जो संस्थान के प्रति विद्यार्थियों और युवाओं के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

कम समय में हासिल की बड़ी उपलब्धि

श्रीराम एकेडमी बेमेतरा ने अपनी स्थापना के कुछ ही समय में विद्यार्थियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में आयोजित CTET एवं CGTET परीक्षाओं में लगभग 70 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। इन सफल विद्यार्थियों की उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य युवाओं में भी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाया है।

संस्थान की ओर से बताया गया कि श्रीराम एकेडमी में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम आधारित पढ़ाई ही नहीं कराई जाती, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की बदलती प्रकृति और प्रश्नपत्र के पैटर्न को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक तैयारी कराई जाती है। नियमित कक्षाओं के साथ-साथ विषयवार मार्गदर्शन, परीक्षा केंद्रित तैयारी, अभ्यास, टेस्ट सीरीज और समय-समय पर विद्यार्थियों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है।

सहायक शिक्षक भर्ती और CG SET को लेकर नई बैच की शुरुआत

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। इसके साथ ही आगामी CG SET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रीराम एकेडमी बेमेतरा द्वारा अभ्यर्थियों के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है।

इसी क्रम में 27 जुलाई से श्रीराम एकेडमी बेमेतरा में नई बैच प्रारंभ होने जा रही है। नई बैच को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है। संस्थान की ओर से बताया गया कि इस बार अभ्यर्थियों को परीक्षा की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष अध्ययन योजना, विषयवार तैयारी और नियमित अभ्यास के माध्यम से बेहतर परिणाम के लिए तैयार किया जाएगा।

युवाओं को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प

श्रीराम एकेडमी बेमेतरा की ओर से कहा गया कि क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को बेहतर अवसर और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है। आर्थिक या भौगोलिक कारणों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पीछे रह जाने वाले युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर मिले, इसी उद्देश्य के साथ श्रीराम एकेडमी लगातार कार्य कर रहा है।

संस्थान का कहना है कि पूर्व में CTET एवं CGTET परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने जिस प्रकार सफलता हासिल की है, उसी विश्वास और बेहतर रणनीति के साथ आगामी सहायक शिक्षक भर्ती एवं CG SET परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। श्रीराम एकेडमी ने भरोसा जताया कि पूर्व की भांति इस बार भी वह अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर खरा उतरने और उन्हें सफलता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

श्रीराम एकेडमी बेमेतरा की ओर से सभी प्रतियोगी परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने लक्ष्य के प्रति गंभीरता, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ तैयारी करें। सही मार्गदर्शन, बेहतर रणनीति और निरंतर अभ्यास के माध्यम से सफलता निश्चित रूप से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *