बारिश के बीच खेतों में पहुंचीं कोरिया कलेक्टर, धान की बालियां हाथ में लेकर परखी फसल की गुणवत्ता

Spread the love

कोरिया : शुक्रवार सुबह हल्की बारिश के बीच कलेक्टर रोक्तिमा यादव ऊबड़-खाबड़ मेड़ों से होकर पटना में किसानों के खेतों तक पहुंचीं। उन्होंने धान की बालियां हाथ में लेकर उनकी गुणवत्ता परखी और किसानों तथा कृषि अधिकारियों से पूछा कि बदलते मौसम का फसल पर क्या असर पड़ सकता है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के दौरे पर निकलीं कलेक्टर ने खेत में धान की उपज के आकलन की प्रक्रिया भी देखी।

खेत में समझीं उपज के आकलन की बारीकियां
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किए जा रहे फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों, राजस्व निरीक्षक और पटवारी से पूछा कि प्रयोग के लिए खेत का हिस्सा कैसे चिह्नित किया जाता है और वहां से मिली उपज के आधार पर प्रति हेक्टेयर उत्पादन की गणना कैसे की जाती है।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र से पहले नगरीय प्रशासन विभाग का बड़ा आदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्रयोग के लिए खेत में तय आकार का एक हिस्सा चिह्नित किया जाता है। उस हिस्से की फसल काटकर प्राप्त उपज तौली जाती है। उपज के वजन और चिह्नित हिस्से के क्षेत्रफल के आधार पर प्रति हेक्टेयर उत्पादन का आकलन किया जाता है। कलेक्टर ने मौके पर इस प्रक्रिया को देखा और अधिकारियों से इसके तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली।

आजोखुर्द में बीज बांटे, सीड ड्रिल से देखी गेहूँ की बुवाई
पटना के बाद कलेक्टर श्रीमती यादव ग्राम आजोखुर्द पहुंचीं। वहां उन्होंने फसल प्रदर्शन के लिए 10 किसानों को निःशुल्क गेहूँ बीज वितरित किए। प्रत्येक बोरी में 40 किलोग्राम बीज था। वितरण के बाद कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से किसानों को उपलब्ध कराई गई सीड ड्रिल से गेहूँ की बुवाई का निरीक्षण किया। किसानों ने खेत में मशीन चलाकर दिखाया कि बुवाई के दौरान गेहूँ के बीज और खाद एक साथ कैसे डाले जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *