रेत के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार! रायगढ़ में 21 वाहन जब्त, चैन माउंटेन मशीन मौके पर सील

Spread the love

रायगढ़ :कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज उड़नदस्ता दल ने लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा क्षेत्र में सुबह 6 बजे दबिश देकर अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 21 वाहनों पर कार्रवाई की। जिसमें 1 चैन माउंटेन मशीन, 4 जेसीबी मशीन, 1 ट्रैक्टर लोडर और 15 ट्रैक्टर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही सील किया गया। वहीं 5 ट्रैक्टरों को पुलिस थाना खरसिया की अभिरक्षा में रखा गया है।

ये भी पढ़े :निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! PWD सचिव ने मुख्य अभियंताओं को सप्ताह में 2 दिन फील्ड में रहने के दिए निर्देश

इसके अलावा 4 जेसीबी मशीन, 1 ट्रैक्टर लोडर और 10 ट्रैक्टरों को जिला कार्यालय परिसर में रखा गया है।जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं इस कार्य में संलग्न व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा एवं अनुराग बड़ा सहित खनिज उड़नदस्ता दल के सिपाही शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *