छत्तीसगढ़िया समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला: बिहार की मधुबाला गिरी के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़िया समाज को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बिहार निवासी मधुबाला गिरी के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की शिकायत पर रायपुर कमिश्नरेट के विधानसभा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 और 196 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मधुबाला गिरी की सोशल मीडिया पोस्ट को छत्तीसगढ़िया समाज के प्रति अपमानजनक बताते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने पुलिस से शिकायत की थी। संगठन की ओर से विधानसभा थाने में आवेदन देकर संबंधित पोस्ट पर आपत्ति जताई गई और महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई थी।

ये भी पढ़े :दिसंबर में हो सकते हैं नगरीय निकाय चुनाव, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए संकेत

गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने आरोपी महिला की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस दर्ज एफआईआर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े आरोपों और अन्य तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *