दिसंबर 2026 में कब-कब बजेगी शहनाई? जानें शादी के शुभ दिन और खरमास की तारीख

Spread the love

हिंदू धर्म में विवाह को सोलह संस्कारों में सबसे प्रमुख और पवित्र बंधन माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर वैवाहिक जीवन की शुरुआत शुभ तिथि, नक्षत्र और अभिजीत मुहुर्त में की जाए, तो वर-वधु का वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है और जीवन सुख, शांति व समृद्धि से भरा रहता है।

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी को चातुर्मास का समापन हुआ है। इसी के साथ विवाह और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई है। दिसंबर में सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करते हैं, जिसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाती है। खरमास के दौरान विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता।ऐसे में अगर आप दिसंबर (Vivah Muhurat December 2026) में विवाह की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार बताते हैं दिसंबर 2026 के विवाह के शुभ मुहूर्त के बारे में।
ये भी पढ़े : काल भैरव जयंती 2026: 1 दिसंबर को भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के नियम और क्या करें-क्या नहीं
पंचांग गणना के अनुसार दिसंबर 2026 के महीने में विवाह के लिए 16 तारीख से पहले कुल सात शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। 16 दिसंबर 2026 (बुधवार) को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे धनु संक्रांति कहा जाता है। इसी के साथ खरमास आरंभ हो जाएगा और इसके बाद 15 जनवरी 2027 (मकर संक्रांति) तक विवाह और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।
दिसंबर 2026 में विवाह की शुभ तिथियां2 दिसंबर 2026 (बुधवार): विवाह के लिए शुभ दिन।
3 दिसंबर 2026 (गुरुवार): मांगलिक कार्य के लिए उत्तम तिथि।
4 दिसंबर 2026 (शुक्रवार): विवाह आयोजन के लिए अनुकूल दिन।
5 दिसंबर 2026 (शनिवार): शुभ विवाह तिथि।
6 दिसंबर 2026 (रविवार): विवाह के लिए उपयुक्त दिन।
11 दिसंबर 2026 (शुक्रवार): शुभ मुहूर्त की तिथि।
12 दिसंबर 2026 (शनिवार): दिसंबर में विवाह के लिए अंतिम शुभ तिथि।विवाह पंचमी पर विशेष स्थिति
पंचांग के अनुसार, 14 दिसंबर को विवाह पंचमी है, लेकिन इस दिन विवाह के लिए शुद्ध लग्न या मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं।

कब से शुरू होगा खरमास?
वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर से होगी। इस दिन सूर्यदेव वृश्चिक राशि से निकलकर गुरु की धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे धनु संक्रांति कहा जाता है। खरमास का समापन 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति के दिन होगा। इस दौरान विवाह, सगाई, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *