काल भैरव जयंती 2026: 1 दिसंबर को भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के नियम और क्या करें-क्या नहीं

Spread the love

काल भैरव जयंती के दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव भगवान की पूजा की जाती है। भगवान काल भैरव को काशी का कोतवाल और समय का नियंत्रक भी कहा जाता है। इनकी पूजा करने से शत्रुओं और भय पर विजय मिलती है। इसके साथ ही बाबा काल भैरव रोग-दोष से भी मुक्ति दिलाने वाले माने जाते हैं। हर वर्ष मार्गशीर्ष माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती मनाई जाती है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन काल भैरव भगवान का प्राकट्य हुआ था। साल 2026 में 1 दिसंबर को काल भैरव जयंती मनाई जाएगी। इस दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं और पूजा से जुड़े जरूरी नियम क्या हैं, आइए जानते हैं।

काल भैरव जयंती के दिन क्या करना चाहिए?
काल भैरव जयंती के शुभ दिन पर आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। इस दिन घर के पूजा स्थल की सफाई भी अवश्य करें।
इस दिन सुबह और शाम के समय पूजा के दौरान सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं।
आप काल भैरव जयंती का व्रत लें या न लें लेकिन इस दिन भोजन आपको सात्विक ही करना चाहिए। व्रत समाप्ति के बाद भी फलाहार ही इस दिन करना चाहिए।
काल भैरव बाबा को जलेबी, इमरती, हलवा, खीर या उड़द दाल के व्यंजन भोग स्वरूप आपको अर्पित करने चाहिए।
इस शुभ दिन पर काल भैरव भगवान की सवारी कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं।
इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करने से भगवान काल भैरव प्रसन्न होते हैं। सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य इस दिन आप कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :देवी एकादशी का कैसे हुआ प्राकट्य? भगवान विष्णु के तेज से जन्मी देवी ने किया था मुरासुर का वध, जानिए व्रत की पौराणिक कथा

काल भैरव जयंती के दिन क्या न करें?

  • काल भैरव जयंती के दिन स्वच्छता का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • इस दिन तामसिक चीजों ( मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज) का सेवन करने से बचें।
  • इस दिन जीव, जंतुओं को गलती से भी कष्ट न पहुंचाएं।
  • पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर इस दिन कटु वचनों का इस्तेमाल न करें।

पूजा से जुड़े जरूरी नियम

काल भैरव जयंती के दिन आपको भैरव बाब की पूजा के साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए।

इस दिन तांत्रिक पूजा भी की जाती है लेकिन जो लोग गृहस्थ हैं उनको गलती से भी तांत्रिक पूजा नहीं करनी चाहिए।
आप अगर काल भैरव जयंती के दिन पूजा न कर पाएं या व्रत न ले पाएं तो काल भैरव बाबा के मंत्र ‘ॐ काल भैरवाय नमः’ का जप करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *