थाने की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला आरक्षक का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा : जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरें ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव थाना भवन की ऊपरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना के बाद हसौद पुलिस ने आरक्षक जय लहरें को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हसौद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल आरक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आ पाएगी। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *