सांसद ज्योत्सना महंत के प्रयास से गांधीनगर-सिरकी बायपास रोड का काम शुरू, दो माह में पूरा होने की उम्मीद

सक्ती/दीपका : क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के प्रयास से गांधीनगर-सिरकी बायपास रोड के मरम्मत एवं निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने जनसंपर्क के दौरान सांसद के समक्ष सड़क निर्माण की मांग रखी थी, जिसके बाद सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के लिए पहल की।

ग्रामीणों की मांग पर सांसद ज्योत्सना महंत ने तत्कालीन महाप्रबंधक संजय कुमार मिश्रा को लिखित पत्र प्रेषित कर बायपास रोड का कार्य जल्द शुरू कराने का आग्रह किया था। सांसद के पत्र के बाद तत्कालीन महाप्रबंधक ने सिविल विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात अब सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।

बताया गया कि श्रमिक चौक दीपका से सिरकी मोड़ तक जाने वाली बायपास सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। सड़क की खराब स्थिति के चलते यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों में राहत की उम्मीद जगी है।

बरसात के बावजूद सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है और बताया जा रहा है कि लगभग दो माह के भीतर कार्य पूरा होने की संभावना है। सांसद प्रतिनिधि एवं एसईसीएल मुख्यालय पोषक महंत ने दूरभाष के माध्यम से सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत को कार्य की प्रगति की जानकारी दी।

कार्य शुरू होने पर सांसद ज्योत्सना महंत ने तत्कालीन महाप्रबंधक संजय कुमार मिश्रा को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के जनहित से जुड़े कार्यों को सीएसआर मद के माध्यम से प्राथमिकता के साथ कराने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *