बालोद में 6 हजार एक्सपायरी बिस्किट पैकेट खुले में मिले, खाद्य विभाग करेगा जांच

Spread the love

बालोद : बालोद जिले के चिखलाकसा में एक्सपायर हो चुके लगभग 6,000 बिस्किट पैकेट खुली जगह फेंकी हुई मिली है. प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के पास बरसाटोला रोड के सड़क किनारे बड़ी संख्या में एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट फेंक दिए गए. इस तरह खुले में खाद्य सामग्री को फेंके जाने से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 500 बिस्किट के पुड़े पड़े मिले. हर पुड़े में लगभग 12 पैकेट थे. इस तरह एक्सपायर हो चुके करीब 6 हजार बिस्किट पैकेट फेंक दिए गए हैं. ये सभी पैकेट जुबिलो और मोई-मोई कंपनी के बताए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपए है. खुले में फेंके गए इन पैकेटों को गाय और कुत्ते खाते भी नजर आए, जिससे लोगों ने स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को लेकर चिंता जताई.

ये भी पढ़े :ICC वारंट पर नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- गिरफ्तारी की कोशिश हुई तो स्पेशल फोर्स तैयार

अलग-अलग एक्सपायरी डेट वाले सीलबंद पैकेट

कुछ पैकेट खोलकर देखेने पर 6 फरवरी 2026, 19 फरवरी 2026 और 10 मई 2026 की एक्सपायरी डेट दर्ज मिली। बताया जा रहा है कि अधिकांश पैकेट पूरी तरह सीलबंद थे. मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

खाद्य विभाग की टीम से सभी एक्सपायरी सामग्री को जब्त करने की ग्रामीणों ने मांग की है. वहीं जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. इस मामले पर खाद्य विभाग का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *