सावन मंडई में अपराजिता शुक्ला बनीं ‘सावन क्वीन’, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोक परंपराओं का दिखा रंग

Spread the love

रायपुर : सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था विवेकानंद उत्कर्ष परिषद, रायपुर द्वारा आयोजित वार्षिक ‘सावन मंडई’ उत्सव में नगर की अपराजिता शुक्ला को ‘सावन क्वीन’ चुना गया। इस वर्ष संस्था ने इस आयोजन का 14वां संस्करण आयोजित किया।

संस्था की अध्यक्ष दीप्ति दुबे ने बताया कि सावन मंडई का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक खेलों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं, लेकिन समय के साथ बचपन में खेले जाने वाले पारंपरिक खेल जैसे भौंरा, बांटी, गेड़ी, रस्सी कूद और खो-खो से दूर होती जा रही हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने बचपन की यादों से जोड़ने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का अवसर प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़े :Kulgam Terror Attack: कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 2 प्रवासी मजदूरों की मौत, CM विष्णुदेव साय ने जताया दुख

सावन क्वीन का चयन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों की शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तित्व, सुंदरता और सामान्य ज्ञान के आधार पर किया गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अपराजिता शुक्ला को इस वर्ष की सावन क्वीन घोषित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को आकर्षक और यादगार बना दिया। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *