कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का जलवा! 23 पदक जीते, अब बॉक्सिंग से 10 और मेडल की उम्मीद

Spread the love

स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इस बार कई ऐसे स्पोर्ट्स इवेंट को शामिल नहीं किया गया था जिसमें भारत का प्रदर्शन पिछले CWG गेम्स में शानदार देखने को मिला था। ऐसे में एक आशंका थी कि मेडल की संख्या काफी कम हो सकती है, लेकिन भारतीय युवा और अनुभवी प्लेयर्स ने जिस तरह से अलग-अलग खेलों के इवेंट में प्रदर्शन किया और मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की उसने सभी का दिल जीत लिया। इसमें पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में कुछ ऐसे इवेंट में गोल्ड मेडल जीते जिनसे देश का मान काफी बढ़ा। इसमें जूडो प्रमुख तौर पर शामिल है। वहीं बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के हो गए हैं, जिसमें सभी फाइनल होने के बाद पदक का रंग भी तय हो जाएगा।

ये भी पढ़े :कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को ₹20-20 लाख की सहायता, CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान

अस्मिता-हर्ष ने जूडो में दिखाया कमाल, जैवलिन में नीरज के साथ यश वीर ने भी जीता मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार भारत के लिए जूडो के इवेंट में असम की 23 साल की अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। अस्मिता के लिए यह राह आसान नहीं थी क्योंकि उन्होंने इवेंट से 7 महीने पहले ही अपने पिता को खो दिया था और इस स्थिति में उनके लिए पूरी तरह से गेम में फोकस करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था, लेकिन इसके बावजूद अस्मिता ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। वहीं जूडो में पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में हर्ष सिंह गोल्ड मेडल जीतने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा जूडो में महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में यामिनी मौर्य ने सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। जैवलिन के इवेंट में जहां सभी को नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद थी तो वह उसमें खरे भी उतरे वहीं इसके अलावा यश वीर सिंह ने भी इसी इवेंट में कांस्य पदक जीतकर सभी का दिल जीत लिया।

मेंस 60किग्रा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीइवेंटमेडल
दिलीप गावितमेंस 100 मीटर टी47 रेसगोल्ड मेडल
शर्मिलामहिला शॉट पुट एफ57गोल्ड मेडल
अस्मिता डेजूडो महिला 48 किग्रागोल्ड मेडल
हर्ष सिंहजूडो पुरुष 60 किग्रागोल्ड मेडल
मीराबाई चानूमहिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंगगोल्ड मेडल
गुलवीर सिंहपुरुष 10,000 मीटर रेससिल्वर मेडल
मोहम्मद बासिलपुरुष 100 मीटर टी47 रेससिल्वर मेडल
सर्वेश कुशारेपुरुष हाई जंपसिल्वर मेडल
नीरज चोपड़ापुरुष जैवलिन थ्रोसिल्वर मेडल
मुरली श्रीशंकरपुरुष लॉन्ग जंपसिल्वर मेडल
यामिनी मौर्यजूडो महिला 57 किग्रासिल्वर मेडल
लवप्रीत सिंहपुरुष 110 प्लस किग्रा वेटलिफ्टिंगसिल्वर मेडल
ऋषिकांत सिंहपुरुष 60 किग्रा वेटलिफ्टिंगसिल्वर मेडल
राजा मुथुपांडीपुरुष 65 किग्रा वेटलिफ्टिंगसिल्वर मेडल
वल्लूरी अजय बाबूपुरुष 79 किग्रा वेटलिफ्टिंगसिल्वर मेडल
ज्ञानेश्वरी यादवमहिला 53 किग्रा वेटलिफ्टिंगसिल्वर मेडल
हरजिंदर कौरमहिला 69 किग्रा वेटलिफ्टिंगसिल्वर मेडल
तेजस्विन शंकरपुरुष डेकाथलॉनब्रॉन्ज मेडल
यश वीर सिंहपुरुष जैवलिन थ्रोब्रॉन्ज मेडल
सीमामहिला डिस्कस थ्रोब्रॉन्ज मेडल
शिल्पा के शायलामहिला शॉट पुट एफ57ब्रॉन्ज मेडल
बिंदियारानी देवीमहिला 58 किग्रा वेटलिफ्टिंगब्रॉन्ज मेडल
झंडू कुमारपुरुष हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंगब्रॉन्ज मेडल

अब बॉक्सिंग में सभी की नजरें

इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सर्स का काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों में अलग-अलग भार वर्ग के कुल 10 फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में एक अगस्त को होने वाले मेडल इवेंट में सभी की नजरें रहने वाली हैं जिसमें गोल्ड मेडल आने की सबसे ज्यादा उम्मीद की जा रही है और भारतीय पदकों की संख्या भी 30 से अधिक हो जाएगी जो पहले के अनुमान से काफी बेहतर मानी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *