IND vs NZ 3rd T20: तीसरे मैच में बदलेगा मैदान, जानिए कब और कहां होगी भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत

Spread the love

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जारी है। अब तक दो मैच खेल लिए गए हैं, जिसे टीम इंडिया ने शानदार तरीके से जीतने में कामयाबी हासिल की है। अब तीसरे और सबसे अहम मैच की बारी है। ये मैच कब और कहां खेला जाएगा, ये जान लीजिए, क्योंकि इस बार खेल का मैदान यानी वेन्यू भी बदल रहा है। साथ ही मैच कितने बजे शुरू होगा, ये भी आपको पता होना चाहिए।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पहले दो मैच क्राइस्टचर्च में खेले गए हैं

अब तक भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के दो मैच क्राइस्टचर्च के हेडिंग्ले ओवल के मैदान में खेले गए हैं। दोनों मैचों में अच्छे स्कोर बने। पहले मुकाबले में तो दोनों टीमों ने 200 से अधिक रन बना दिए, वहीं दूसरे मैच में 180 रन बने। दोनों ही मुकाबले भारत ने चार चार विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल की है। अब तीसरे मैच की बारी है, जो क्राइस्टचर्च में नहीं खेला जाएगा।

ये भी पढ़े :यूपी में राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोगों के घायल होने की खबर

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का तीसरा मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा। ये मुकाबला 27 अक्टूबर यानी मंगलवार को है। पहले दो मैचों की ही तरह तीसरा मुकाबला भी भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में पहले ही लीड बना चुकी है। अब उसकी कोशिश होगी कि तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा किया जाए। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम भी कोई खराब खेल नहीं दिखा रही है, इस इतना है कि टीम ऐन मौके पर चूक जा रही है। ऐसे में अगले मैच में न्यूजीलैंड की टीम पलटवार करे तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होनी चाहिए।

टी20 सीरीज के आगे के दो और मैचों का शेड्यूल जान लीजिए

इस तीसरे मैच के बाद सीरीज का चौथा मैच 30 अक्टूबर को आकलैंड में खेला जाना है, सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच एक नवंबर यानी रविववार को हेमिल्टन में होना है। इसके साथ टी20 सीरीज का समापन हो जाएगा, लेकिन भारतीय टीम का दौरा जारी रहेगा। चार नवंबर से पांच वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो जाएगा। यानी ये लंबा दौरा है, जो आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *