भाजयुमो का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, बिलासपुर के 15 मंडलों में प्रभारी-सहप्रभारियों की घोषणा

Spread the love

बिलासपुर :  भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बिलासपुर शहर ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले के विभिन्न मंडलों के लिए मंडल प्रभारी एवं मंडल संगठन सहप्रभारियों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के अनुरूप की गई हैं।

युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एवं भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने 15 मंडलों के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारियों की सूची जारी की।

ये भी पढ़े :वैज्ञानिक खेती से बदली तस्वीर: मचान विधि अपनाकर विमला दीदी बनीं किसानों के लिए प्रेरणा

घोषित सूची के अनुसार सकरी मंडल का प्रभारी कैलाश वस्त्रकार तथा सहप्रभारी अभिषेक यादव को बनाया गया है। इसी प्रकार बिलासपुर, बिल्हा और तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में भी संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कहा कि नई नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करते हुए युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ता संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *