सक्ती जनदर्शन में पहुंचे दूर-दराज के लोग, कलेक्टर ने 32 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Spread the love

सक्ती: जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है।

ये भी पढ़े :गरियाबंद पुलिस की मुस्तैदी से बची घायल युवक की जान, डायल-112 ने दिखाया त्वरित एक्शन

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे जनदर्शन में आज तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम तौलीपाली निवासी राहुल दिनकर ने राहुल दिनकर पिता भजोराम जाति सतनामी का प्रधानमंत्री आवास योजना मनरेगा मजदूरी दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी बाराद्वार निवासी श्रीमती अंजुलता चौबे ने सेवा के दौरान पति की मृत्यु होने पर अनुकम्पा नियुक्ति एवं पारिवारिक पेंशन स्वीकृत किए जाने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम लिमगांव निवासी तुलेश पिता रोहित ने लम्बित राजस्व प्रकरण निदान कराने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सोनादुला निवासी शुभम प्रसाद यादव ने 10वीं ओपन परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात हायर सेकेंडरी स्कूल सकर्रा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सुलौनी में 11वी कक्षा में प्रवेश न दिए जाने के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम आमापाली निवासी संतोष कुमार पटेल ने दोनों बच्चों का आज तक जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं होने एवं पूर्व में आवेदन देने के बावजूद जन्म पंजीयन नहीं किए जाने के शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील पुसौर अंतर्गत ग्राम टपरदा निवासी राजेश साहू ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चंद्रपुर में प्रवेश न देने के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पेंडरवा निवासी रामगोपाल सिदार ने उनके स्वामित्व एवं अधिपत्य की भूमि पर धान की फसल जबरदस्ती लगाने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कबारीपाली निवासी नवीन कुमार पटेल ने नामांतरण पंजी नकल नहीं मिलने के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम ठठारी निवासी अमर सिंह बनाफर ने बीज निगम द्वारा विकासखंड जैजैपुर के सेवा सहकारी समितियो में अमानक बीज भंडारण करने के शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम खम्हारडीह निवासी जमुना देवी ने त्रुटि सुधार करने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के लिए कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारीयों को दिए निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *