गरियाबंद पुलिस की मुस्तैदी से बची घायल युवक की जान, डायल-112 ने दिखाया त्वरित एक्शन

Spread the love

गरियाबंद  : जिला पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में पीड़ितों की त्वरित सहायता के लिए संचालित डायल 112 सेवा ने एक बार फिर मानवता और कर्तव्यपरायणता पेश की है। थाना छुरा क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ागांव के पास मोटर साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक नागरिक को डायल 112 की टीम ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।

ये भी पढ़े :‘रक्षक ही भक्षक’! पंचायत सचिव के घर से मिला अवैध सागौन का जखीरा, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

घटना छुरा अंतर्गत ग्राम मुड़ागांव के पास एक मोटर साइकिल चालक अपनी गाड़ी पर नियंत्रण खो देने के कारण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों और स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन में तैनात आरक्षक यशवंत त्रिवेन्द्र और वाहन चालक जागेश्वर निर्मलकर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना एक पल की देरी किए घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया। मौके पर पहुंचकर जवानों ने देखा कि घायल व्यक्ति अत्यधिक पीड़ा में था और उसे तत्काल इलाज की आवश्यकता थी। डायल 112 के जवानों ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को सुरक्षित वाहन में बिठाया और त्वरित उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में दाखिल कराया। समय पर इलाज मिलने से घायल की स्थिति अब नियंत्रण में है।

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने डायल 112 टीम के आरक्षक यशवंत त्रिवेन्द्र और चालक जागेश्वर निर्मलकर के इस त्वरित रिस्पांस और सेवाभावी कार्य की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य ध्येय नागरिकों की सुरक्षा और संकट के समय उनकी मदद करना है, जिसे हमारे जवान पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *