सुबह खाली पेट ये 3 चीजें लेती हैं न्यूट्रिशनिस्ट, दिनभर रहती हैं एनर्जेटिक और फिट

Spread the love

बहुत से लोग दिन भर अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन सुबह सबसे पहले वे क्या खाते-पीते हैं, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण हो सकता है। पानी पीने से लेकर चाय-कॉफी की चुस्की लेने तक, सुबह की दिनचर्या हर किसी की अलग हो सकती है, लेकिन कुछ आदतों को आपको अपने रुटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। हाल ही में, न्यूट्रिशनिश्ट दीपसिखा जैन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रही हैं कि वो अपने दिन की शुरुआत कौन सी हेल्दी चीजों के साथ करती हैं।

न्यूट्रिशनिश्ट दीपसिखा ने बताया कि वह सुबह 6 बजे खाली पेट क्या पीती हैं और इस दिनचर्या का पालन क्यों करती हैं। वह हर सुबह अपना दिन शुरू करने से पहले कौन सी 3 चीजों का सेवन करती हैं ।

सुबह उठकर क्या खाएं पीएं

पानी पीकर करें दिन की शुरुआत- दीपसिखा के अनुसार, सुबह उठते ही सबसे पहले वह 250 मिलीलीटर पानी पीती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अक्सर प्यास लगती है, इसलिए कुछ भी खाने-पीने से पहले शरीर में पानी की कमी को पूरा करना उनकी उनकी प्राथमिकता होती है। पानी पीने से रात भर में शरीर से निकले तरल पदार्थों की भरपाई हो जाती है और सुबह उन्हें तरोताजा महसूस होता है। इस तरह आप दिन की शुरुआत करने को तैयार हो जाते हैं।

ये भी पढ़े :15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र? राहुल गांधी-किरेन रिजिजू की लंबी बैठक से बढ़ी हलचल

हेल्दी फैट शामिल करें- पानी पीने के बाद न्यूट्रिशनिश्ट हेल्दी फैट लेती हैं। इसके लिए वो ज्यादातर सुबह एक चम्मच शुद्ध नारियल तेल पीती हैं। सुबह सबसे पहले फैट वाला कुछ खाने से ब्लड शुगर का स्तर स्थिर रखने में मदद मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस आदत से उन्हें लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और दिन भर अत्यधिक भूख या चिड़चिड़ापन महसूस नहीं होता।

एनर्जी के लिए ब्लैक कॉफी-सुबह की दिनचर्या का आखिरी स्टेप होता है जिसमें वो सुबह एक कप ब्लैक कॉफी लेती हैं, जिसे वह नारियल तेल पीने के पीती हैं। ब्लैक कॉफी उन्हें दिन भर अधिक एनर्जेटिक और एकाग्र रहने में मदद करती है। न्यूट्रिशनिश्ट ने बताया कि ब्लैक कॉफी पीने से शरीर में सुबह के समय कोर्टिसोल के नेचुरल लेवल को 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं, इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और आप कहीं ज्यादा एक्टिव रहते हैं। कॉफी में पॉलीफेनॉल होते हैं, जो ऐसे यौगिक हैं जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *