इंतजार खत्म! CGPSC ने जारी किया SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची

Spread the love

रायपुर :  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और संवर्ग-प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 341 पदों पर भर्ती के लिए 12 जुलाई 2026 को राज्य के सभी 33 जिलों में परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए प्रदेशभर में कुल 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, मुख्य परीक्षा के लिए कुल 7301 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।

अक्टूबर में संभावित है मुख्य परीक्षा

CGPSC के अनुसार, सूबेदार, उप निरीक्षक और संवर्ग-प्लाटून कमांडर परीक्षा की मुख्य परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

ये भी पढ़े :साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: 500 करोड़ का AI मिशन, BEML प्लांट समेत कई मेगा योजनाओं पर मुहर

मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी।

एक क्लीक में देखें प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम

अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल

प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। वहीं, अब चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *