झांसी सड़क हादसा: अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की कार दुर्घटना में मौत, कई घायल

Spread the love

यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की तेज रफ्तार कार झांसी-कानपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। अबान प्रयागराज से झांसी जेल में अपने बड़े भाई से मिलने जा रहा था, इसी दौरान बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई व 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।आपको बता दें कि इससे पहले अतीक का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर हो गया था। उमेश पाल हत्याकांड केस में असद का एनकाउंटर हुआ था।

क्रेटा कार में सवार थे 5 लोग

झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अबान की तेज रफ्तार कार अचानक हाईवे पर आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार क्रेटा कार में सवार 5 लोग झांसी की ओर जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार मोड़ी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।

ये भी पढ़े :सक्ती: एकलव्य आदर्श छात्रावास में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 21 वर्षीय अबान अहमद और उसके साथी सोनू को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम घायल हुए हैं। 3 घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले अप्रैल में माफिया अतीक अहमद के भाई के गनर रह चुके इरफान गद्दी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या हुई थी। गोली इरफान के सीने में लगी, जिससे वो सड़क पर ही काफी देर तक तड़पता रहा।

जेल में बंद हैं अतीक के 2 बेटे
अतीक अहमद का एक बेटा असद एनकाउंटर में मारा गया था।
एक बेटा अली झांसी जेल में बंद है, उस पर 10 मुकदमे हैं।
एक बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है, उस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
एक बेटा आइजम बाहर है, वह पढ़ाई कर रहा है।
छोटा बेटा अबान भी बाहर था, जो आज सड़क हादसे का शिकार हुआ है।
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फ़रार है, उस पर पचास हजार का इनाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *