महासमुंद में बिहान भर्ती प्रक्रिया पर ब्रेक: मेरिट सूची निरस्त, परीक्षा अगली सूचना तक स्थगित

Spread the love

महासमुंद, 06 अगस्त 2026 : जिला पंचायत महासमुंद द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के विभिन्न संविदा पदों क्षेत्रीय समन्वयक (संविदा) एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (संविदा) तथा नवीन पद विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक (संविदा) एवं क्षेत्रीय समन्वयक (संविदा) के पदों के लिए अंतिम पात्र-अपात्र सूची एवं मेरिट सूची जारी की गई थी।

ये भी पढ़े :रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 7 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद ने बताया कि उक्त जारी सूची में अंकीय गणना में लिपिकीय त्रुटि पाए जाने के कारण मेरिट सूची एवं अंतिम पात्र/अपात्र सूची को निरस्त किया गया है। साथ ही इन पदों के लिए प्रस्तावित परीक्षा को भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित त्रुटियों का सुधार कर संशोधित मेरिट सूची एवं अंतिम पात्र/अपात्र सूची शीघ्र जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि भर्ती से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mahasamund.gov.in का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *